श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण यात्रा पर निकलने वालों के लिए इंडियन रेलवे ने खास टूर पैकेज (IRCTC tour package) की घोषणा की है। यह पैकेज “श्री तिरुपति बालाजी श्री कलाहस्ती पद्मावती और वेल्लोर गोल्डन टेंपल एक्स भोपाल” नाम से जारी किया गया है। पैकेज का समय 6 रात और 7 दिन की है।
डिजिटल डेस्क। धार्मिक यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने नया टूर पैकेज शुरू किया है। यह पैकेज ‘श्री तिरुपति बालाजी, श्री कलाहस्ती, पद्मावती और वेल्लोर गोल्डन टेंपल एक्स भोपाल’ नाम से जारी किया गया है।
इस पैकेज की अवधि 6 रात और 7 दिन की है। इसमें यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों – तिरुपति बालाजी, पद्मावती मंदिर, श्री कलाहस्ती मंदिर और वेल्लोर के स्वर्ण मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
यात्रा की रूपरेखा
यात्रा की शुरुआत हर शनिवार को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से होगी। यात्री 22706 हमसफर एक्सप्रेस से तिरुपति जाएंगे और वापसी मंगलवार रात 22705 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस से होगी। पैकेज के तहत कुल 12 सीटें (3एसी) उपलब्ध कराई गई हैं।
पैकेज किराया
सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹33,100
ट्विन शेयरिंग: ₹22,200
ट्रिपल शेयरिंग: ₹18,500
बच्चा (5-11 वर्ष) विद बेड: ₹16,200
बच्चा (5-11 वर्ष) विदआउट बेड: ₹14,700
(ट्रिपल शेयरिंग और बच्चों के लिए अतिरिक्त गद्दे की सुविधा रहेगी।)
पैकेज में शामिल सुविधाएं
भोपाल से तिरुपति तक 3एसी ट्रेन यात्रा
तिरुपति में एसी होटल (VIHAAS RENEST / KALYAN RESIDENCY) में ठहराव
एसी वाहन से स्थानीय दर्शनीय स्थल भ्रमण
नाश्ता और रात का भोजन
तिरुपति में गाइड सेवा
यात्रा बीमा सुविधा
पैकेज में शामिल नहीं
ट्रेन में भोजन, व्यक्तिगत खर्च, हेयर टॉन्सरिंग, कैमरा शुल्क और ऐसे अन्य खर्च जो स्पष्ट रूप से पैकेज में नहीं बताए गए हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध और समृद्ध मंदिरों में गिना जाता है। यहाँ प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करते हैं और भगवान वेंकटेश्वर को प्रसन्न करने के लिए बाल एवं धन का दान करते हैं।
इसके साथ यात्रियों को श्री कलाहस्ती, पद्मावती और वेल्लोर के स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन करवाए जाएंगे। यह विशेष पैकेज हर शनिवार उपलब्ध रहेगा। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार भोपाल या नागपुर से ट्रेन पकड़ सकते हैं।







