SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में स्कूल वैन से पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, पुलिस को देखते ही भागा चालक

शहडोल में स्कूल वैन से पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, पुलिस को देखते ही भागा चालक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल में स्कूली वैन से शराब की तस्करी हो रही थी। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर शराब का जखीरा जब्त किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और एक की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस को दस पेटी शराब मिली है।

शहडोल। स्कूली वैन से शराब की तस्करी हो रही थी। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही कर शराब का जखीरा जब्त किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है एवं एक की तलाश पुलिस कर रही है। घटना देवलौंद थाना क्षेत्र के दादर गांव की है, जिसमें दस पेटी शराब मिली है। देवलौंद पुलिस गणेश विसर्जन में ड्यूटी कर रही थी, तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि स्कूली वैन में शराब की अवैध तस्करी की जा रही है।

पुलिस को देखकर घबरा गया चालक

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम दादर गांव रवाना हुई, तभी पुलिस को बुडवा मार्ग पर एक पीले रंग की स्कूली वैन आती दिखाई दी। वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 3502 जिसमें वैष्णवी पब्लिक स्कूल बुढ़वा लिखा था। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। तभी पुलिस ने चारों तरफ से वाहन को घेर कर उसकी तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में शराब मिली है। पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान कुल 90 लीटर (500 सीसी) देशी प्लेन मदिरा को जब्त किया गया है।

प्रत्येक सीसी 180 एम.एल. की होना पाई गई, जिसकी कुल कीमती 35,000 रुपये बताई गई है। वाहन के चालक धर्मेन्द्र बैस पिता बृजवासी बैस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम झिरिया थाना देवलोंद के द्वारा गाड़ी के पीछे अवैध देशी शराब 10 पेटी लेकर ग्राम दादर तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने वाहन को जप्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपित धर्मेन्द्र बैस के व्दारा पूछताछ मे पुलिस को बताया कि राघवेन्द्र बैस निवासी बुडवा के व्दारा अपने काले रंग के स्कार्पियो से उक्त शराब लिया जाकर ग्राम दादर ले जाने के लिए दिया गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इस पर पुलिस ने राघवेन्द्र बैस निवासी बुडवा पर भी मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपित राघवेन्द्र एवं स्कॉर्पियो वाहन की तलाश के लिए पुलिस लगी हुई है। यह कारवाही ब्यौहारी एसडीओपी मुकेश अविद्रा के निर्देशन मे देवलैंद थाना प्रभारी सुभाष दुबे सउनि इन्द्रलाल पुरी, आरक्षक अभिषेक तिवारी ,ओमप्रसाद तिवारी , के व्दारा की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us