SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में अब QR कोड से सुनी जाएगी पुलिस की शिकायत, एसपी ने किया नया प्रयोग

शहडोल में अब QR कोड से सुनी जाएगी पुलिस की शिकायत, एसपी ने किया नया प्रयोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     जिले की आम जनता की ही नहीं, अब पुलिस कर्मियों की शिकायत व समस्याओं का समाधान QR कोड के माध्यम से होगा। शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक और नया प्रयोग किया है जिसमें पुलिस कर्मी QR कोड से अपनी शिकायत कर सकेंगे। अभी 950 पुलिस कर्मियों के लिए खास क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है।

शहडोल। जिले की आम जनता की ही नहीं, अब पुलिस कर्मियों की शिकायत व समस्याओं का समाधान QR कोड के माध्यम से होगा। शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने एक और नया प्रयोग किया है जिसमें पुलिस कर्मी QR कोड से अपनी शिकायत कर सकेंगे। अभी 950 पुलिस कर्मियों के लिए खास क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की है। इसके जरिए आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के पुलिस कर्मी अपनी समस्याएं गुप्त रूप से दर्ज करा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की फरियाद सुनने के लिए नवाचार के रूप में नई व्यवस्था शुरू की है।

शिकायत दर्ज करने के बाद ऑनलाइन पावती

वेतन, भत्ते, ड्यूटी का मामला हो या कोई और समस्या… सब कुछ की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होगी और तुरंत समाधान भी होगा। इस क्यूआर कोड पर दर्ज की गई समस्याओं का न सिर्फ मूल्यांकन किया जाएगा, बल्कि उनके निवारण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों को अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी ऑनलाइन पावती भी प्राप्त होगी। वेतन, भत्ते और अन्य व्यक्तिगत व विभागीय परेशानियां अब सीधे इस सिस्टम के जरिए एसपी तक पहुंचेगी।

समस्याएं गुप्त तरीके से दर्ज कराने की सुविधा

एसपी राम जी श्रीवास्तव ने इससे पहले भी आम नागरिकों और छात्राओं की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए क्यूआर कोड जारी किया था, जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है । अब वही व्यवस्था पुलिस विभाग के भीतर भी लागू की गई है। इस अभिनव पहल की जिलेभर में जमकर तारीफ हो रही है। पुलिस महकमे के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार शहडोल में पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं सीधे और गुप्त तरीके से दर्ज कराने की सुविधा मिली है।

जिले में पदस्थ लगभग 950 पुलिसकर्मी

इस पूरे मामले में शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव का कहना है कि शहडोल जिले में पदस्थ लगभग 950 पुलिसकर्मियों के व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित समस्या दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से QR कोड जारी किया गया, इस QR कोड स्कैन करके संबंधित पुलिसकर्मी उनकी समस्या जैसे वेतन संबंधित उनके एलाउंसेस संबंधित जैसे अन्य समस्या दर्ज कर सकेंगे, जिसका निराकरण किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us