SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: मंदिर में झंडा लगाने के दौरान महिला की करंट लगने से मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप

Shahdol News: मंदिर में झंडा लगाने के दौरान महिला की करंट लगने से मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराया पाइप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    महिला के हाथ में मौजूद पाइप मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर गईं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मंदिर में झंडा लगाने के दौरान महिला को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई है। घटना अमलाई थाना क्षेत्र के जैन मंदिर की है। मंदिर में पूजा चल रही थी, उसी दौरान घटना घटी है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया जहां महिला की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि अमलाई थाना क्षेत्र के बकहो में स्थित जैन मंदिर में झंडा लगाते समय हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार जैन मंदिर में पुजा चल रही थी। तभी मंदिर के ऊपर चढ़कर ममता जैन पति संजीव कुमार (51) झंडा लगा रही थी। तभी ममता के हाथ में मौजूद पाइप मंदिर के ऊपर से गुजरी 11 हजार केवी लाइन से टच हो गया। महिला उसकी चपेट में आ कर जमीन में जा गिरी, जिससे वह गंभीर घायल  हुई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ममता को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अमलाई पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर आग की तरह शहर में फैल गई और मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग पहुंचे थे।

थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर में पूजा के दौरान ममता मंदिर के ऊपर चढ़ झंडा लगा रही थी, तभी उन्हें करंट लगा और यह घटना घटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us