SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » ग्वालियर की हरसी नहर में बहन को बचाने कूदा भाई… दोनों की दर्दनाक मौत

ग्वालियर की हरसी नहर में बहन को बचाने कूदा भाई… दोनों की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-   दतिया जिले से मोर छठ मेले में दुकान लगाने आए एक परिवार को बड़ा सदमा लगा है। ग्वालियर के डबरा के पास स्थित हरसी हाई लेवल नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई।

ग्वालियर। दतिया जिले से मोर छठ मेले में दुकान लगाने आए एक परिवार को बड़ा सदमा लगा है। ग्वालियर के डबरा के पास स्थित हरसी हाई लेवल नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। उनकी पहचान 18 वर्षीय गुनगुन मोगिया और 16 वर्षीय भाई गौरव के रूप में हुई है।

बुधवार रात गुनगुन और गौरव पास की दुकान पर सामान लेने जा रही थे। अचानक बहन का पैर फिसला, वह नहर में गिर गई। बचाने के लिए भाई ने भी छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बचाव का प्रयास किया। बेलगढ़ा थाना पुलिस को सूचना दी गई। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

सिंचाई विभाग की मदद से नहर में पानी का बहाव कम किया गया। सुबह रेस्क्यू फिर शुरू किया । दोनों के शव मिले। थाना प्रभारी बेलगढ़ा अजय सिकरवार का कहना है कि नहर में डूबने से दो भाई बहन की मौत हुई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us