SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » महिला दोस्त से फोन पर बात करने के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

महिला दोस्त से फोन पर बात करने के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;-  MP Crime: मध्य प्रदेश के भोपाल में 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। यह कदम उठाने से पहले वह अपनी महिला मित्र से बात कर रहा था। अचानक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा बनाकर झूल गया।

भोपाल। अशोकागार्डन के सेठी नगर में 17 वर्षीय मुजम्मिल उद्दीन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह कदम उठाने से पहले वह अपनी महिला मित्र से बात कर रहा था। अचानक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा बनाकर झूल गया। कुछ देर बाद स्वजनों ने खिड़की से देखा तो वह झूलता मिला। अशोका गार्डन पुलिस ने मृतक का फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मुजम्मिल ने 10वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

प्रधान आरक्षक राजवीर ने बताया कि मुजम्मिल ने दसवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बीते एक साल से एक दुकान पर काम कर रहा था। मुजम्मिल के मामू नूरहसन ने बताया मंगलवार रात को घर लौटने के दौरान वह फोन पर किसी महिला मित्र से बात कर रहा था। उसी युवती से लंबे समय से उसकी बात होती आ रही थी। जांच होना चाहिए कि आखिर क्या बात हुई कि उसने फांसी लगा ली।

इसके अलावा गणेशनगर निवासी मिथुन सकेरिया की आत्महत्या के मामले में हीरानगर पुलिस ने उसकी पत्नी सरिता निवासी भवानी नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सरिता पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय मिथुन ने 25 जुलाई को आत्महत्या की थी। उसने किरायेदार उस्मान मियां के मोबाइल में वीडियो बनाया था।

पुलिस ने सरिता के खिलाफ दर्ज किया केस

उसमें आरोप लगाया कि सरिता परेशान करती है। उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट भी लिखवा चुकी है। सरिता का नवीन से अफेयर चल रहा है। उसने खाते में जमा सारे रुपये ले लिए। वह किराना दुकान संचालक शोभा के खाते में रुपये जमा करवा कर नवीन को कैश देती है। पुलिस ने स्वजन के कथन लेकर मंगलवार रात सरिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us