श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक पर 6 संदिग्ध लोगों ने हमला कर दिया। घटना घुनघुटी चौकी के नेशनल हाईवे पर हुई।
नौरोजाबाद निवासी सोभनाथ यादव कोयला लोड करके राजनगर से मैहर जा रहा था। रास्ते में आराम करने के लिए उसने अपना ट्रक (एमपी 07 एचबी 9462) हाईवे किनारे खड़ा किया।
इसी दौरान पहले दो और फिर चार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने चालक से विवाद शुरू किया और सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।
शहडोल अस्पताल में चालक भर्ती
हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में ट्रक के डीजल टैंक का ढक्कन भी टूटा मिला। मौके पर डायल 100 भी पहुंची थी लेकिन जब तक ड्राइवर को शहडोल अस्पताल भेज दिया गया था। चालक को गंभीर हालत में शहडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घुनघुटी चौकी प्रभारी कोमल दीवान के अनुसार, अभी तक चालक ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पूछताछ के बाद ही मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।








