SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया के कमराई पुलिया के नीचे मिली किसान की लाश:अकेला रहता था खेत पर, मछली पकड़ने जाता था रोजाना

उमरिया के कमराई पुलिया के नीचे मिली किसान की लाश:अकेला रहता था खेत पर, मछली पकड़ने जाता था रोजाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   उमरिया जिले में मंगलवार सुबह एक किसान का शव पुलिया के नीचे पानी में उतराता मिला है। मृतक की पहचान रामलाल कोल के रूप में हुई है। वह 45 वर्षीय था और वार्ड क्रमांक 4 बिंझला, ग्राम मुदरिया का रहने वाला था।

रामलाल का शव पाली थाना क्षेत्र के पुराने एनएच-43 हाईवे पर स्थित कमराई पुलिया के नीचे मिला। वह मुदरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने खेत में अकेले रहता था। ग्रामीणों के अनुसार, वह नियमित रूप से नदी में मछली पकड़ने जाया करता था।

तस्वीरें देखिए…

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता का नाम भगलु कोल है। मौत के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us