श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: उमरिया जिले के 30 किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण देने के लिए छत्तीसगढ़ भेजा गया है। इस समूह में 5 महिला किसान भी शामिल हैं। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने 19 अगस्त को किसानों को रवाना किया।
किसान चार दिन के भ्रमण में रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जाएंगे। वे कृषि विज्ञान केंद्र और फार्म हाउस का दौरा करेंगे। बिलासपुर में फल-फूल की खेती सीखेंगे। रायपुर में सब्जियों की बुवाई और देखभाल का प्रशिक्षण लेंगे। राजनांदगांव में पॉली हाउस में खेती की विधि सीखेंगे।

सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग झनक सिंह मरावी ने बताया है कि किसानों को फल, फूल और सब्जियों की विशेष खेती सिखाई जाएगी। किसानों की सहायता के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भी उनके साथ गए हैं। प्रशिक्षण के बाद ये किसान उमरिया में आधुनिक तकनीकों से खेती करेंगे।







