श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: उमरिया जिला मुख्यालय में कल 23 अगस्त शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उमरिया शहर उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी रीवा रोड फीडर का मेंटेनेंस किया जाएगा।
सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
फजिलगंज एबी स्विच से आगे के क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान फीडर का मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई और लाइनों का रखरखाव किया जाएगा।
प्रभावित क्षेत्रों में नैगवां टोला, लालपुर, जमुनिहा, घंघरी नाका, घंघरी बस्ती और साई कॉलोनी शामिल हैं। विभाग ने बताया कि तेज बारिश या अन्य आवश्यकता के मुताबिक मेंटेनेंस का समय घटाया, बढ़ाया या निरस्त भी किया जा सकता है।







