SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MP में नदी के उफान से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली… 3 युवक चट्टान पर फंसे, पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू

MP में नदी के उफान से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली… 3 युवक चट्टान पर फंसे, पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     MP के बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बटकीडोह एवं नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर सोमवार रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव में पलट गई । ट्रैक्टर में सवार पांच लोगों में से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीच फंसे रह गए।

 बैतूल। जिले के चोपना थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बटकीडोह एवं नारायणपुर के बीच भड़ंगा नदी के रपटे पर सोमवार रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव में पलट गई। ट्रैक्टर में सवार पांच लोगों में से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सहारे नदी के बीच फंसे रह गए।

सूचना मिलते ही थाना चोपना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सुरक्षा उपकरणों और रस्सियों का उपयोग कर पुलिस टीम ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए करीब 30 मीटर दूर चट्टान तक पहुंच बनाई। साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ग्राम गुवाड़ी निवासी सुरेश उइके, आदित्य उइके, आयुष उइके, पीयूष उइके एवं शर्मा भलावी ने पुलिस को बताया कि वे अपने पिता के सेवानिवृत्त होने पर उनका सामान सारणी से लेकर गांव लौट रहे थे। रात होने के कारण रपटे पर पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए और हादसे का शिकार हो गए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us