श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के ममरा गांव में एक नवविवाहिता की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय माया रजक के रूप में हुई है।
माया घर की सफाई के दौरान कूलर के ऊपर रखे सामान को हटा रही थी। इसी दौरान उसे करंट का झटका लगा। उसकी हल्की चीख सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने तुरंत बिजली का कनेक्शन काट दिया। माया बेहोश होकर जमीन पर गिर चुकी थी। उसकी सांसें थम गई थीं। आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। झींक बिजुरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि मामला नवविवाहिता का होने के कारण आगे की जांच एसडीओपी करेंगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।










