SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अधिकारी पर भारी MLA की दिलेरी… गोदाम में घुसकर खाली हाथ लौट रहे 300 किसानों को दिलाई खाद

अधिकारी पर भारी MLA की दिलेरी… गोदाम में घुसकर खाली हाथ लौट रहे 300 किसानों को दिलाई खाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   जानकारी के अनुसार लगभग तीन सौ किसान आसपास के कई गांव से खाद लेने यहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कह कर लौटाया जा रहा था कि गोदाम में खाद नहीं है। इस बात की जानकारी जब विधायक मीना सिंह को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की और बाद में गोदाम के कर्मचारियों से बातचीत की।

उमरिया। उमरिया स्थित खाद के एक गोदाम में सैकड़ों बोरी खाद रखे होने के बावजूद गांव से आए किसानों को खाली लौटाया जा रहा था। जब इस बात की शिकायत मानपुर विधायक मीना सिंह तक पहुंची तो उन्होंने खाद के गोदाम में घुसकर किसानों को खाद दिलवाई।

अधिकारियों ने किसानों को खाली हाथ लौटाया

जानकारी के अनुसार लगभग तीन सौ किसान आसपास के कई गांव से खाद लेने यहां पहुंचे थे, लेकिन उन्हें यह कह कर लौटाया जा रहा था कि गोदाम में खाद नहीं है। इस बात की जानकारी जब विधायक मीना सिंह को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों से चर्चा की और बाद में गोदाम के कर्मचारियों से बातचीत की।

विधायक मीना सिंह ने दिलवाई खाद

गोदाम के कर्मचारी विधायक मीना सिंह से भी कह रहे थे कि अभी खाद को सूचीबद्ध नहीं किया गया है इसीलिए वितरण नहीं किया जा सकता। जबकि मीना सिंह ने कहा कि खाद अनलोड होते समय ही सूचीबद्ध हो जाती है। मीना सिंह ने मौके से ही कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को फोन लगाया। इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को मौके पर भेजा तब कहीं जाकर किसानों को खाद मिल पाई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us