SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बाड़ी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

बाड़ी में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   करकेली जनपद पंचायत के नरवार 25 गांव में सोमवार को 47 वर्षीय पुरुषोत्तम नामदेव की खेत की फेंसिंग में फैले करंट से मौत हो गई। परिजनों ने खेत मालिक पर जानलेवा करंट छोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।

जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार 25 में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। 47 वर्षीय परषोत्तम नामदेव पिता हेतराम नामदेव की मौत खेत में फैले करंट की चपेट में आने से हो गई। यह करंट बड़ी की फेंसिंग में फैला हुआ था।

स्वजनों के अनुसार पुरूषोत्तम गाय रोकने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान यादव परिवार की बाड़ी में लगी फेंसिंग में दौड़ रहे करंट ने उन्हें झटका दिया। तेज करंट से पुरूषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई भोला प्रसाद नामदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि खेत मालिक ने जानलेवा करेंट बाड़ी में छोड़कर इंसानी जान से खिलवाड़ किया है। घटना की सूचना तत्काल 181 और डायल 100 पर दी गई। उसके बाद चंदिया थाना पुलिस को रवाना किया गया। देर तक पुलिस के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us