श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: कलेक्टर ने बताया कि मेरे नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ने यह फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। यह आईडी पूरी तरह से फर्जी है और इसके माध्यम से ठगी की भी कोशिश की जा सकती है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है, कि इस फर्जी अकाउंट से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार के लेन-देन में शामिल न हों।
कटनी। सोशल मीडिया पर एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल (Fake Facebook Profile) सक्रिय है, जो खुद को कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव आईएएस बताकर लोगों से संपर्क कर रही है। कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को जानकारी देते हुए साइबर सेल के माध्यम से नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने कहा है। कलेक्टर ने फर्जी फेसबुक अकाउंट से जनता को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।
कलेक्टर ने लोगों से की अपील
कलेक्टर ने बताया कि मेरे नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए किसी ने यह फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। यह आईडी पूरी तरह से फर्जी है और इसके माध्यम से ठगी की भी कोशिश की जा सकती है। आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए कलेक्टर ने लोगों से अपील की है, कि इस फर्जी अकाउंट से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार के लेन-देन में शामिल न हों।
फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाना एक गंभीर अपराध
पुलिस विभाग के साइबर सेल ने कलेक्टर के नाम से बनीं फर्जी फेसबुक अकाउंट को हटाने के लिए फेसबुक के कैलीफोर्निया यूएसए स्थित कार्यालय से पत्राचार किया है। फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाना एक गंभीर अपराध है और इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(C) के तहत इस अपराध में दोषी पाए जाने पर आरोपित को जेल की सजा हो सकती है।







