SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कटनी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, दो युवकों की मौत… एक घायल को जबलपुर किया रेफर

कटनी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, दो युवकों की मौत… एक घायल को जबलपुर किया रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     Katni Crime News: कटनी में दो गुटों के बीच चाकूबाजी की घटना में दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। दोनों गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर फिर से बहस हुई थी। इसी पर वहां मौजूद तीन नाबालिगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

कटनी। कटनी में कोतवाली थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर रविवार और सोमवार दरमियानी रात एक बजे चौपाटी में किसी पुराने विवाद को लेकर चाय की दुकान पर दो गुटों में विवाद हो गया। तीन युवकों पर चाकुओं से दनादन वार किए गए। इसमें अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया, वहीं एक को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया गया।

घायल युवक ने पुलिस को चाकू मारने वालों के नाम बताए हैं, सभी हमलावर किशोर बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने से महज 500 मीटर दूर स्थित चौपाटी में देर रात एक बजे चाय की दुकान में गायत्री नगर निवासी 23 वर्षीय रोशन सिंह पिता गुलाब सिंह, 22 वर्षीय उत्कर्ष दुबे पिता राजा दुबे और 20 वर्षीय विनेश पिता शिवनारायण पर उसके साथ ही खड़े तीन लोगों ने अचानक से हमला बोल दिया।

naidunia_image

वार कर मौके से फरार हो गए आरोपी

उन्होंने तीनों युवकों के पेट, पीठ सहित अन्य अंगों में चाकुओं से दनादन वार किए और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। आधी रात घटना की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई। साथ ही कोतवाली प्रभारी अजय सिंह और सीएसपी नेहा पच्चीसीया भी पहुंची। इलाज के दौरान ही रोशन सिंह और उत्कर्ष दुबे की मौत हो गई।

पुराने विवाद को लेकर फिर बहस हुई और चाकू से कर दिया वार

naidunia_image

विनेश की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को घायल से जो प्राथमिक जानकारी लगी है, उसके अनुसार उनके बीच कोई पुराना विवाद चला आ रहा था। रात को चौपाटी में चाय की दुकान में अचानक विवाद शुरू हुआ और आरोपितों ने चाकुओं से वार करना शुरू कर दिए। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि मामले में घायल ने जिनके नाम बताए हैं, वे नबालिग हैं और उनकी तलाश की जा रही है। दोनों युवकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us