SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP के सागर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, युवक ने मां और दो बच्चों के साथ खाया जहर

MP के सागर जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की खुदकुशी, युवक ने मां और दो बच्चों के साथ खाया जहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश के सागर जिले के टीहर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने खुदकुशी कर ली। मनोहर लोधी ने अपनी मां और दो बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिससे सभी की मौत हो गई। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की खुरई तहसील के देहात थानांतर्गत ग्राम टीहर में खेत पर बने मकान में एक चार लोगों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार और शनिवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। खुदकुशी का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक चिल्लाने की आवाज सुनकर मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहने वाला भाई को घटना का पता चला। खुदकुशी करने वाले मनोहर लोधी की पत्नी मायके गई हुई थी। ये चार भाई हैं, जिनमें से दो भाई गांव में रहते थे। उसके भाई नंदराम लोधी ने बताया कि सूचना पाकर वहां पहुंचे और सभी को खुरई अस्पताल लाए। ऐसा कदम क्यों उठाया कुछ नहीं कह सकते।

मनोहर की मां फूलरानी लोधी (70), बेटी शिवानी (18), बेटा अनिकेत (16) घर में मौजूद थे। घटना स्थल पर फूलरानी ओर उसके पोते अनिकेत की मौत हो गई थी। शिवानी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, मनोहर को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया था, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

naidunia_image

आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य

सिविल अस्पताल की ड्यूटी डॉक्टर वर्षा केशरवानी ने बताया कि, बीती रात चार लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की थी. जिसमें से दो लोग मृत हालत में अस्तपाल आए थे। एक लड़की और उसके पिता की हालत गंभीर थी, लड़की और उसके पिता को सागर रेफर कर दिया गया था, लेकिन लड़की ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया और उसके पिता ने रास्ते में एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। चारों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।

खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया था। किस कारण से आत्महत्या की इसका कारण पता नहीं चला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मनोहर की पत्नी से भी संपर्क किया जा रहा है।

naidunia_image

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से उसकी पत्नी द्रोपदी लोधी मायके में थी। इसी दौरान शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात पूरे परिवार द्वारा आत्महत्या किये जाने की वजह तलाश रही पुलिस को अब तक ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि जिससे यह स्पष्ट हो सके की पूरे परिवार ने एक साथआत्महत्या का कदम क्यों उठाया। पुलिस बयानों के आधार और कॉल डिटेल्स की पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। सागर से एफएसएल टीम रवाना हुई है जो स्थल ग्राम टीहर पहुंचकर जांच करेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us