SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रात 12 बजे गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, उसके पापा ने दोनों को साथ देख लड़के की हत्या कर दी

रात 12 बजे गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था, उसके पापा ने दोनों को साथ देख लड़के की हत्या कर दी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आयुष नामक युवक को उसके प्रेमिका के पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। युवक का शव आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने मिला। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपित को हिरासत में लिया है।

नामली। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम मेवासा में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ग्राम कांडरवासा निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र समरथलाल मालवीय के रूप में हुई है।

शव आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तड़के 4 बजे मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और युवक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। युवक का शव मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया है।

naidunia_image

आयुष के बड़े भाई अनिल ने आरोप लगाया है कि लड़की ने फोन लगाकर आयुष को बुलाया था। लड़की के परिवार के लोगों ने उसे बांधकर सिर मुंडवाया और मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार को पता नहीं था कि आयुष कब घर से गया था। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया

पुलिस के अनुसार शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12 बजे आयुष लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया। जिसके बाद आरोपित पिता ने उसे खूंटे से बांधकर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

आयुष का शव और बाइक आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने से मिले। शुरुआत में आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए युवक को भैंस चोर समझकर पकड़ने की बात बता रहा था। ।हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लड़की के पिता ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us