SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मेरे पति को ढूंढ दो साहब… थाने में पत्नी का हंगामा, बोली- हमने 18 दिन पहले भागकर की थी कोर्ट मैरिज

मेरे पति को ढूंढ दो साहब… थाने में पत्नी का हंगामा, बोली- हमने 18 दिन पहले भागकर की थी कोर्ट मैरिज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल      वृंदावन में प्रेम विवाह कर आई एक युवती पति के गायब होने पर थाने पहुंच गई। रुपये खत्म होने और बेरोजगारी से दोनों में विवाद हुआ था। पति आश्रम छोड़कर चला गया। पुलिस ने युवती की मां से संपर्क किया और युवक को खोजकर दंपती को मिलवा दिया।

वृंदावन। मेरे पति को ढूंढ दो साहब… बस इन्हीं शब्दों के साथ एक युवती लगातार थाने में पुलिस वालों के सामने चिल्लाती रही। वह कभी भावुक होकर रोती-बिलखती, तो कुछ क्षण के लिए गुस्से में चिल्लाती। दरअसल, प्रेमी युगल ने 18 दिन पहले भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह नए सपने लेकर कुछ रुपयों के साथ वृंदावन आए थे। रुपये खत्म हो जाने के बाद उनका सामने वास्तविकता से हुआ। दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ और नया नवेला पति छोड़कर चला गया।

प्रशांत (32 साल) औरैया का रहने वाला है। वह गैस एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करता था। उनकी यहां मुलाकात 25 साल की एक युवती से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, जो प्रेम में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का एक सपना देखा, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। फिर वृंदावन का रुख किया। दोनों ने काम की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ ठीक ठाक हाथ नहीं लगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us