SUBSCRIBE NOW

Home » अन्य » नदी के किनारे बैठी थी महिला, मगरमच्छ ने झपट्टा मारा और खींचकर पानी में ले गया… एमपी के दमोह की घटना

नदी के किनारे बैठी थी महिला, मगरमच्छ ने झपट्टा मारा और खींचकर पानी में ले गया… एमपी के दमोह की घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल ;- Crocodile Attack: दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम कनियाघाट पटी में शुक्रवार की सुबह एक महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर उसे नदी में खींचकर ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला व्यारमा नदी के किनारे सावन माह के शुरू होने के कारण नहाने के लिए बैठी थी। वन विभाग और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ के जबड़े से महिला को छुड़ाया।

 दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम कनियाघाट पटी में शुक्रवार की सुबह व्यारमा नदी में किनारे पर बैठी एक महिला पर मगरमच्छ द्वारा हमला कर उसे नदी में खींचकर ले गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी आरएल बागरी ने बताया कि नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम कनिया घाट पटी में शुक्रवार की सुबह एक महिला मालती बाई पत्नी मेघराज सिंह 40 वर्ष व्यारमा नदी के किनारे सावन माह के शुरू होने के कारण नहाने के लिए बैठी थी।

इसी दौरान मगरमच्छ अचानक उसे नदी में खींच कर ले गया। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों द्वारा उसे छुड़ाने का काफी प्रयास किया। उसके बाद वन विभाग एवं एसडीआरएफ टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगर ने महिला को जबड़े से छोड़ दिया। इसके बाद महिला के शव को एसडीआरएफ ने कब्जे में ले लिया।

पहले भी ले चुका है एक बच्चे की जान

उल्लेखनीय है कि जिस कनियाघाट पटी गांव में मगरमच्छ ने एक महिला की जान ली है। इसी ग्राम पंचायत के हटरी गांव में बीते साल एक 10 साल के मासूम को भी मगरमच्छ ने इसी तरह नदी के घाट पर हमला कर दबोच लिया था और अपने जबड़े में फंसा कर कई घंटे तक घूमता रहा था।

naidunia_image

पुलिस द्वारा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप जाएगा। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी वन मंडल अधिकारी ईश्वर जराडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us