SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » Post Office Investment: पोस्ट ऑफिस क्यों है आपके लिए बेस्ट निवेश का ऑप्शन?, जानिए इससे जुड़े हर सवालों के जवाब आसान शब्दों में

Post Office Investment: पोस्ट ऑफिस क्यों है आपके लिए बेस्ट निवेश का ऑप्शन?, जानिए इससे जुड़े हर सवालों के जवाब आसान शब्दों में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:  Post Office Investment: निवेशकों के लिए इंडियन पोस्ट एक बेहतर विकल्प बनता जा रहा है। Post Office RD में 6.7 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। अगर आप 10 साल तक निवेश करते हैं तो 10 लाख का फंड तैयार हो सकता है।

Post Office Investment Scheme बिजनेस डेस्क: इंडियन पोस्ट आज के समय में निवेश के लिए एक बढ़िया विकल्प बनता जा रहा है, इसके पीछे कारण यह है कि इंडियन पोस्ट ऑफिस अलग अलग निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब अलग अलग निवेश के विकल्प देती है। पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम रिटर्न्स की गारंटी देते हैं क्योंकि खुद केंद्र सरकार की तरफ से इन्हें गारंटी मिली हुई है।

मौजूदा समय में Post Office RD स्कीम में 6.7 प्रतिशत ब्याज दर मिल रही है। इसमें हर महीने निवेशक को एक तय रकम भरनी होती है और मैच्योरिटी पर उसे ब्याज सहित बड़ी रकम मिलती है। इस स्कीम की खासियत आकर्षक ब्याजदर के साथ इसका सुरक्षित होना है। 6.7 प्रतिशत का ब्याजदर कई बैंकों के एफडी से भी ज्यादा है। इसमें आप एक छोटी बचत को बड़ी रकम में बदल सकते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us