श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: Earthquake Today LIVE Updates: भूकंप के ये झटके उस समय महसूस हुए जब दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। जगह-जगह जलजमाव है। कुदरत की दोहरी मार की आशंका में लोग सहम गए। ऑफिस चालू हो रहे थे और बच्चे भी स्कूल पहुंच गए थे। डर के मारे लोग बाहर निकल आए।
नई दिल्ली के साथ ही इससे सटे एनसीआर के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा। भूकंप का केंद्र धरती से सिर्फ 10 किमी की गहराई पर था। गहराई कम होने के कारण उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक झटके महसूस हुए हैं। अब तक किसी जान-माल की खबर नहीं है।
Earthquake Today LIVE Updates
जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 9 बजकर 4 मिनट और 50 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। धरती से गहराई कम होने के कारण हरियाणा से सटे राज्यों में भी झटके महसूस हुए।

यूपी के संभल से खहर है कि गुरुवार सुबह करीब 9:07 बजे शहर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका कुछ ही सेकंड का था, जिसे कुछ इलाकों में लोगों ने महसूस किया। हालांकि कंपन बहुत हल्का था और अधिकतर लोग इसे नहीं समझ पाए।

बहुत बड़ा था खतरा, टल गया..?
दिल्ली में भूकंप नई बात नहीं है। हाल के सालों में कई बार भूकंप आया, लेकिन इस बार खतरा बहुत बड़ा था। गनीमत है कि अब तक कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
खतरा इसलिए बड़ा था, क्योंकि यह सरफेस भूकंप था। मतलब इसका केंद्र धरती में सिर्फ 10 किमी नीचे थे। भूकंप का केंद्र जितना धरती की सतह के करीब होता है, खतरा उतना बड़ा होता है। यदि भूकंप बहुत ज्यादा गहराई में आया है, तो ऊपर असर कम होता है।







