SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भूकंप… 4.4 रही तीव्रता, जानिए इस बार क्यों बहुत बड़ा था खतरा

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भूकंप… 4.4 रही तीव्रता, जानिए इस बार क्यों बहुत बड़ा था खतरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Earthquake Today LIVE Updates: भूकंप के ये झटके उस समय महसूस हुए जब दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। जगह-जगह जलजमाव है। कुदरत की दोहरी मार की आशंका में लोग सहम गए। ऑफिस चालू हो रहे थे और बच्चे भी स्कूल पहुंच गए थे। डर के मारे लोग बाहर निकल आए।

नई दिल्ली के साथ ही इससे सटे एनसीआर के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा। भूकंप का केंद्र धरती से सिर्फ 10 किमी की गहराई पर था। गहराई कम होने के कारण उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक झटके महसूस हुए हैं। अब तक किसी जान-माल की खबर नहीं है।

Earthquake Today LIVE Updates

जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 9 बजकर 4 मिनट और 50 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। धरती से गहराई कम होने के कारण हरियाणा से सटे राज्यों में भी झटके महसूस हुए।

naidunia_image

यूपी के संभल से खहर है कि गुरुवार सुबह करीब 9:07 बजे शहर में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका कुछ ही सेकंड का था, जिसे कुछ इलाकों में लोगों ने महसूस किया। हालांकि कंपन बहुत हल्का था और अधिकतर लोग इसे नहीं समझ पाए।

naidunia_image

बहुत बड़ा था खतरा, टल गया..?
दिल्ली में भूकंप नई बात नहीं है। हाल के सालों में कई बार भूकंप आया, लेकिन इस बार खतरा बहुत बड़ा था। गनीमत है कि अब तक कहीं से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
खतरा इसलिए बड़ा था, क्योंकि यह सरफेस भूकंप था। मतलब इसका केंद्र धरती में सिर्फ 10 किमी नीचे थे। भूकंप का केंद्र जितना धरती की सतह के करीब होता है, खतरा उतना बड़ा होता है। यदि भूकंप बहुत ज्यादा गहराई में आया है, तो ऊपर असर कम होता है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us