SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » Bateshwar Mahavishnu Temple: 600 साल पहले क्षतिग्रस्त हुआ बटेश्वर का सबसे ऊंचा महाविष्णु मंदिर वापस अपने रूप में लौटा

Bateshwar Mahavishnu Temple: 600 साल पहले क्षतिग्रस्त हुआ बटेश्वर का सबसे ऊंचा महाविष्णु मंदिर वापस अपने रूप में लौटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Bateshwar Temple: मुरैना जिले के बटेश्वर में स्थित महाविष्णु मंदिर का पुनर्निर्माण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने किया है। यह मंदिर 600 साल पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। एएसआई ने बिखरे पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण कराया है। गुर्जर-प्रतिहार शैली की स्थापत्य कला में बना यह मंदिर अब अपने मूल स्वरूप में लौट आया है। इस परियोजना के लिए इंफोसिस फाउंडेशन ने आर्थिक सहयोग दिया है।

भोपाल। समय के साथ करीब छह सौ साल पहले पत्थरों का ढेर बन गया मुरैना जिले में बटेश्वर स्थित सबसे ऊंचा महाविष्णु मंदिर फिर अपने मूल स्वरूप में लौट आया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने यहां बिखरे पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण कराया है। यहां एक प्राचीन मठ समेत पांच मंदिरों का जीर्णोद्धार पूर्ण कर लिया गया है।

इनके पुनर्निर्माण की परियोजना चार साल से चल रही थी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के नेशनल कल्चर फंड (एनसीएफ) के माध्यम से इनका जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके लिए तीन करोड़ 80 लाख रुपये इंफोसिस फाउंडेशन ने भी दिए हैं।

फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति की मध्य प्रदेश के पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों में गहरी रुचि है। बटेश्वर में आठवीं-10वीं शताब्दी के बीच बने 200 मंदिर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े हुए थे। इनके जीर्णोद्धार परियोजना पर 2005 से काम शुरू हुआ था। अब तक 85 मंदिरों को फिर से खड़ा किया जा चुका है।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us