SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मध्य प्रदेश के शहडोल में भारी बारिश, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भरा पानी

मध्य प्रदेश के शहडोल में भारी बारिश, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भरा पानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     Shahdol Heavy Rainfall: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। शहडोल कलेक्टर ने नदी के पुल और राफ्टों पर आवागमन रोक दिया है। जिला अस्पताल और पांडव नगर के शासकीय आवासों में भी पानी भर गया है। शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए हैं और आवागमन ठप हो गया है।

शहडोल,श्रेया न्यूज़ शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रविवार की सुबह अभी तक जारी है। स्थिति यह है की नदी नाले उफान पर है और शहर के रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कों और घरों में पानी भर गया है। गलियों में पानी का बहाव तेजी से चल रहा है।

जो मकान निचले इलाके में है वहां पानी भर गया है और लोग घरों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं। हालत यह है कि जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है ।

शहडोल कलेक्टर ने नाकाबंदी करवा दी है नदी जहां से गुजरती है वहां के पुल और रपटों पर आना-जाना रोक दिया गया है। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र का शहर से पूरी तरह से संपर्क टूट चुका है।

naidunia_image

भारी बारिश ने स्थिति को बहुत ही दुष्कर बना दिया है। हालत यह है कि एक ही स्पीड में कई घंटे से बरसात हो रही है लोग अपने घरों में हैं। जिन घरों में पानी भरा हुआ है वहां के लोग पूरा परिवार पानी निकालने में जुटा हुआ है।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us