SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में आफत की बारिश, गांव में पानी का भराव होने से ढह गई मकान की दीवार,दो की मौत

शहडोल में आफत की बारिश, गांव में पानी का भराव होने से ढह गई मकान की दीवार,दो की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   यहां के लोगों का आरोप है कि अभी हाल ही में गांव में ग्रेवल रोड निर्माण कार्य कराया गया था जिससे मुरूम निकाली गई थी। यह मुरूम मकान के बिल्कुल पास से खोदकर निकाली गई थी, जिसके चलते दीवार के पास गड्ढा बन गया और बारिश का पानी उसमें भर गया। पिछले दो तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी,जिससे दीवार की नींव कमजोर हो गई।

शहडोल। जिले में लगातार हो रही बरसात के चलते ग्रामीण इलाकों में पानी का भराव हो गया है, जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। यहां की ग्राम पंचायत केशवाही में बरसात के कारण लोगों को आवामन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि पानी के भराव के कारण लोगों के घरों के अंदर रखा सामान खराब हो रहा है वहीं बिजली के करंट का खतरा भी बना हुआ है। यह स्थिति न केवल केशवाही की है बल्कि आसपास के कई गांवों की है। यहां पर शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात को मझौली क्षेत्र के महरान टोला में मकान की दीवार गिर जाने से दो लोगों की दब जाने से मौत भी हो गई है।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us