SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत… अयोध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु

शहडोल में पेड़ से टकराई गाड़ी, तीन महिलाओं की मौत… अयोध्या से लौट रहे थे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    Shahdol Road Accident: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का वाहन पेड़ से टकरा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा में तेज रफ्तार तूफान वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें सवार तीन महिलाओं की घटना स्थल मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, और अयोध्या दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी वाहन रास्ते में दुर्घटना हो गई है।

जानकारी लगते ही ब्यौहारी पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार की हालत गंभीर है,जिन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गया है, जो उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव के पास चार पहिया वाहन तूफ़ान क्रमांक सीजी 10 बीपी 8657 सड़क किनारे लगे लिप्टिस के पेड़ से टकरा गया।

वाहन में सवार तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं एवं बच्चे है।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us