SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने से तनाव… बाजार बंद, पुलिस तैनात

रतलाम के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस में हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने से तनाव… बाजार बंद, पुलिस तैनात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     Ratlam Muharram Juloos: रतलाम जिले के सैलाना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हिंदू राष्ट्र का बैनर जलाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। बाजार भी बंद हो गए हैं।

रतलाम। रतलाम जिले के सैलना में मोहर्रम के जुलूस के दौरान करतबबाजी में हिंदू राष्ट्र का बैनर (Hindu Rashtra) जलाने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो सामने आने के बाद सैलाना में बाजार बंद हो गए और पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है। वीडियो में मोहर्रम के जुलूस के दौरान मुंह से आग निकालने का करतब कर रहे लोग हिंदू राष्ट्र लिखे एक बैनर के नीचे खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति मुंह से ऊपर से बैनर की ओर आग निकालता है। यह आग बैनर के निचले हिस्से में लगती है।

वहां मौजूद बाकी लोग इसे देखते रहे, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने तुरंत इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए श्रेया न्यूज़ के साथ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us