श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: इंदौर के द्वारकापुरी थाने के कांस्टेबल अनुराग ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है, अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया है। एसीपी शिवेंदु जोशी ने घटना की पुष्टि की है।
इंदौर। इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाने के कांस्टेबल अनुराग ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कांस्टेबल ने अपने निजी रूम में यह किया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है, अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया है। एसीपी शिवेंदु जोशी ने घटना की पुष्टि की है। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
इधर… सिपाही की मौत में महिला मित्र पर केस दर्ज
इधर एक अन्य मामले में परदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद यादव की मौत के मामले में एमआईजी पुलिस ने उसकी महिला मित्र संजू राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संजू ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रही थी। मकान का दबाव भी बना रही थी।

पुलिस के मुताबिक विनोद ने 22 मई को थाने के पीछे शासकीय क्वार्टर में फांसी लगा ली थी। स्वजन शव हरियाणा ले गए थे। लौटने पर पुलिस ने उसकी पत्नी सुमन के कथन दर्ज लिए और संजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विनोद कनाड़िया थाने में पदस्थ था। संजू से इसी दौरान दोस्ती हुई।

वह विनोद से रुपये लेती थी। मकान की रजिस्ट्री उसके नाम से करने का दबाव भी बना रही थी। विनोद खजराना थाने में पोस्टिंग के दौरान भी खुद को जख्मी कर चुका था। 22 मई को उसने फांसी लगा ली। संजू इस दौरान भी उसको लगातार काल लगाती रही।







