SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Madhya Pradesh Monsoon Alert: अभी छिटपुट बारिश, लेकिन दो दिन बाद मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा झमाझम का दौर

Madhya Pradesh Monsoon Alert: अभी छिटपुट बारिश, लेकिन दो दिन बाद मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा झमाझम का दौर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:      Madhya Pradesh Monsoon Alert: मानसून ने मध्य प्रदेश में धमाकेदार दस्तक दी थी। शुरुआती दौर का भारी बारिश के बाद अभी छिटपुट बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने जुलाई का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। गुरुवार से भारी बारिश शुरू होने जा रही है।

ग्वालियर, Madhya Pradesh Monsoon Alert: मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। वर्तमान में मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और उससे लगे गांगेय क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है।

दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे उत्तरी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने पर गुरुवार से मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

naidunia_image

प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश का दौर जारी

  • इस बीच, प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर में रविवार को दो घंटे में हुई लगभग साढ़े तीन इंच वर्षा के बाद सोमवार 30 जून को भी आसमान में घने बादल छाए रहे, जिन्हें देखकर लोगों को झमाझम वर्षा की उम्मीद लगी थी।
  • दोपहर तक बादलों का घनत्व बढ़ा, लेकिन झमाझम वर्षा नहीं हुई। हालांकि 30 मिनट तक तेज वर्षा ने भिगो दिया। इस दौरान 3.2 मिमी वर्षा हुई। वहीं रात में साढ़े दस बजे से झमाझम वर्षा शुरू हुई जो कि देर रात तक जारी रही।

 

  • मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी शहर में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है। पिछले 48 घंटों के दौरान शहर में वर्षा का दौर चलने के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी दोपहर लगभग तीन बजे से मध्यम वर्षा की शुरुआत हुई, जो आधा घंटे तक चली।
  • स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिसे की गिरावट के साथ 32.9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 5.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री की गिरावट से साथ 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.0 डिग्री कम है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us