SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नौकरानी ने काम के पहले ही दिन चुराए सात लाख रुपये, प्रेमी के लिए खरीदी बुलेट और अपने लिए मेकअप का सामान

नौकरानी ने काम के पहले ही दिन चुराए सात लाख रुपये, प्रेमी के लिए खरीदी बुलेट और अपने लिए मेकअप का सामान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    इंदौर में एक नौकरानी ने काम के पहले ही दिन अपने मालिक के घर से सात लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में नौकरानी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने चोरी के रुपयों से प्रेमी के लिए बुलेट खरीदी और मेकअप पर जमकर रुपये खर्च किए।

 इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक ललित शिवानी के घर से सात लाख रुपये चुराने वाली नौकरानी सहित तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपित युवती काम के बहाने घर आई थी। उसने पहले ही दिन लॉकर से सात लाख रुपये निकाल लिए। युवती ने प्रेमी के लिए बाइक (बुलेट) खरीदी और मेकअप, बर्तन, कपड़ों में जमकर रुपये लगाए।

एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक विद्यानगर निवासी ललित अजय कुमार शिवानी द्वारा 25 जून को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ललित का विजयनगर क्षेत्र में रेस्टोरेंट है। उसने पुलिस को बताया कि युवती घरेलू काम के लिए आई थी।

लॉकर से रुपये निकालकर हुई फरार

पहले ही दिन उसे चाबी मिल गई और लॉकर से रुपये लेकर फरार हो गई। शिवानी के पास युवती का पता भी नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को आरोपित लता कीर निवास भिलुड़ी सागवाड़ा डूंगरपुर (राजस्थान), राघव केवट और महेंद्र केवट निवासी जालरा उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया।

टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक लता का राघव से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने चोरी के रुपयों से राघव के लिए दो लाख रुपये की बाइक (बुलेट) खरीद ली थी। हजारों रुपये ब्यूटी पार्लर में मेकअप में और कपड़े खरीदने में लगा दिए। आरोपित महंगे होटलों में रुके और खूब रुपये खर्च किए। पुलिस ने लता से तीन लाख रुपये कैश, महेंद्र से 1 लाख 60 हजार और राघव से बुलेट जब्त कर ली है।

 

इधर… चोरी के मामले में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

द्वारकापुरी पुलिस ने चोरी के मामले में नाबालिग सहित तीन युवकों को पकड़ा है। आरोपितों से सोना-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित लेखराज उर्फ केटू सोनी निवासी नंदबाग कालोनी, राहुल गोपाल रावत निवासी विदूरनगर और शुभम उर्फ शिवम निवासी ऋषि पैलेस कालोनी है। आरोपितों को दिग्विजय मल्टी केट रोड से पकड़ा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us