SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » बारिश में आक्रामक हो जाते हैं स्ट्रीट डॉग, उसने दूरी बनाकर चलें… भोपाल नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

बारिश में आक्रामक हो जाते हैं स्ट्रीट डॉग, उसने दूरी बनाकर चलें… भोपाल नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:    भोपाल नगर निगम ने शहर के नागरिकों के लिए स्ट्रीट डॉग्स को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बारिश के दौरान ये आक्रामक हो सकते हैं। ऐसे में इनसे दूरी बनाकर ही चले। इसके साथ ही जो भी लोग इन्हें खाना देते हैं, वे किसी ऐसी जगह पर खाना रखें जहां भीड़ ना हो।

भोपाल। भोपाल शहर में आवारा कुत्ते हिंसक हो गए हैं। किसी अनजान व्यक्ति को देखते ही हमला कर सकते हैं, क्योंकि यह उनकी ब्रीडिंग का समय है। बरसात में कुत्तों में आक्रामकता बढ़ जाती है। साथ ही बरसात में भीगने से उन्हें तनाव, किलनी-पिस्सू और खुजली होती है। ऐसे में आवारा कुत्ते किसी भी व्यक्ति को काट सकते हैं।

इसको देखते हुए निगम ने एडवाइजरी जारी की है। नगर निगम के अपर आयुक्त हर्षित तिवारी ने बताया कि बरसात में डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ती हैं। इसको देखते हुए शहरवासियों से यह अपील की जा रही है कि घर के बच्चों को समझाइश दें कि वह आवारा कु्त्तों से दूरी बनाकर चलें। साथ ही उनके साथ छेड़छाड़ न करें।

naidunia_image

बरसात में ही ब्रीडिंग का समय रहता है, इसलिए आवारा कुत्ते झुंड में रहते हैं। यदि डॉग शेड, वाहन के नीचे बैठा है तो उसे भगाएं नहीं। कॉलोनी के रहवासियों से अपील की जा रही है कि अगर आप आवारा कु्त्तों को भोजन देते हैं, तो ऐसी जगह निर्धारित करें, जहां अधिक भीड़भाड़ न हो। पशु प्रेमियों से अपील की गई है कि वह पेट एडाप्शन मुहिम चलाकर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि पेट्स की सही देखभाल हो सके।

naidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us