SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » MP Crime News: रिहायशी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, ताला तोड़कर सर्राफा कारोबारी के घर से की लाखों की लूट

MP Crime News: रिहायशी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, ताला तोड़कर सर्राफा कारोबारी के घर से की लाखों की लूट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:
MP News: रिहायशी कॉलोनी कृष्णा हाउसिंग सोसायटी में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं।
 भोपाल। चूनाभट्टी क्षेत्र की रिहायशी कालोनी कृष्णा हाउसिंग सोसायटी में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। कारोबारी और उनकी पत्नी दिन में अपने ज्वैलरी शोरूम में मौजूद थे। वे वापस रात करीब दस बजे घर पहुंचे तो अंदर के ताले टूटे मिले और घर में रखे जेवरात गायब थे। चूनाभट्टी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं।

सर्राफा कारोबारी के घर से लाखों की चोरी

एएसआई गोविंद सोनकिया के अनुसार 65 वर्षीय निर्मला जैन और उनके पति रमेशचंद्र जैन कृष्णा हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। मंडीदीप क्षेत्र में उनका ज्वैलरी शोरूम है। साथ ही वे एक फर्नीचर दुकान भी संचालित करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार को भी दंपति मंडीदीप अपने शोरूम पहुंचे थे। वे रात करीब दस घर पहुंचे तो चोरी का पता चला।

आरोपितों की तलाश जारी

बदमाश घर की बाउंड्री कूदकर घुसे थे। उन्होंने अंदर के दरवाजों के ताले तोड़े और जेवरात ढूंढने के लिए पूरे कमरों को अस्त-व्यस्त कर दिया। एएसआई सोनकिया ने बताया कि अब तक चोरी गए सामान की पूरी लिस्ट नहीं सौंपी गई है। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us