SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उज्जैन में बदमाशों ने 10 लाख के बदले ले लिए 15 लाख रुपये, अब प्रॉपर्टी पर कब्जे की दे रहे धमकी

उज्जैन में बदमाशों ने 10 लाख के बदले ले लिए 15 लाख रुपये, अब प्रॉपर्टी पर कब्जे की दे रहे धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:
उज्जैन में एक मोबाइल दुकान संचालक को गुर्जर गैंग के बदमाशों द्वारा धमकी दी जा रही है। दुकान संचालक ने 10 लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसके एवज में वह अब तक 15 लाख रुपये दे चुका है। मगर अब बदमाश उससे 27 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और रुपये नहीं देने पर उसके मकान और दुकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं।

 उज्जैन। गुर्जर गैंग के बदमाशों द्वारा एक मोबाइल दुकान संचालक को उसकी दुकान व मकान पर कब्जे की धमकी दी जा रही है। दुकान संचालक ने 10 लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके एवज में वह अब तक 15 लाख रुपये दे चुका है। मगर अब बदमाश उससे 27 लाख रुपये की ओर मांग कर रहे है। रुपये नहीं देने पर उसके मकान व दुकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे है। मामले में खाराकुआं पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि इमरान शेख पुत्र मोहम्मद अफजल उम्र 38 साल निवासी फव्वारा चौक तिलक मार्ग ने शिकायत की थी कि उसने नवीन उर्फ नमन पुत्र हरनामसिंह गुर्जर निवासी विश्वबैंक कालोनी ढांचा भवन से दुकान के लिए रुपये की आवश्यकता होने पर करीब दस लाख रुपये वर्ष 2023 में ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में गुर्जर ने उससे एक एग्रीमेंट पर साइन करवाए और दो कोरे चेक पर हस्ताक्षर करवाकर रख लिए थे।

naidunia_image

27 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं

इमरान का कहना है कि उसने अब तक गुर्जर को 15 लाख रुपये व दो मोबाइल दिए है। भुगतान उसने आनलाइ, नकद किया है। मगर अब नवीन गुर्जर व कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर उससे 27 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर उसके मकान व दुकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। नवीन गुर्जर ने दुकान संचालक इमरान के खिलाफ ही एसपी प्रदीप शर्मा को झूठी शिकायत कर दी थी।

जांच में पता चला कि नवीन व रोशन गुर्जर उसे धमका रहे है। इमरान का कहना है कि दोनों बदमाश उसके हस्ताक्षर किए हुए चेक व एग्रीमेंट का दुरूपयोग कर सकते है। पुलिस ने नवीन उर्फ नमन गुर्जर व रौनक गुर्जर के खिलाफ धारा 4 मप्र ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 एवं 386 के तहत केस दर्ज किया है।

naidunia_image

 

एनकाउंटर में दोनों भाइयों के पैर में लगी थी गोली

बता दें कि रौनक गुर्जर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 29 जून 2019 को तत्कालीन एसपी सचिन अतुलकर व उनकी टीम ने गुर्जर व उसके भाई रोशन गुर्जर का एनकाउंटर किया था। उस दौरान दोनों भाइयों के पैरों में गोलियां लगी थीं। बीते माह ही रौनक के भाई रोशन ने रतलाम जिले के ढोढर में बीते वर्ष हुई हत्या के मामले में गवाह का अपहरण कर उसे धमकाया था। मामले में पुलिस ने मंगलवार को ही रोशन को गिरफ्तार कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us