SUBSCRIBE NOW

Home » मनोरंजन » जीभ से 5 मिनट में बनाई सलमान खान की पेंटिंग, बालाघाट के सूर्यभान ने द कपिल शर्मा शो में दिखाई कलाकारी

जीभ से 5 मिनट में बनाई सलमान खान की पेंटिंग, बालाघाट के सूर्यभान ने द कपिल शर्मा शो में दिखाई कलाकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:      Unique Tongue Paintingबालाघाट के 29 वर्षीय युवा कलाकार सूर्यभान मेरावी ने द कपिल शर्मा शो में अपनी अनोखी कलाकारी दिखाई। उन्होंने जीभ से सलमान खान की पेंटिंग बनाई, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। सूर्यभान की इस कलाकारी की देशभर में चर्चा हो रही है। वह अपनी जीभ से पेंटिंग बनाने के लिए नॉन-टॉक्सिक कलर का इस्तेमाल करते हैं।

बालाघाट। कामेडियन कपिल शर्मा के शो में बालाघाट के 29 वर्षीय युवा कलाकार सूर्यभान मेरावी की कलाकारी इन दिनों देशभर में सुर्खियां बंटोर रही है। 21 जून को प्रसारित एपिसोड में बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान बतौर मेहमान पहुंचे, जहां सूर्यभान ने महज पांच मिनट में सलमान खान की पोर्ट्रेट पेंटिंग बना दी।

यह पेंटिंग असाधारण थी, क्योंकि सूर्यभान ने सलमान की पेंटिंग बनाने के लिए न हाथ का इस्तेमाल किया, न ही पैर का। उन्होंने अपनी जीभ से पांच फीट के कैनवास पर पांच मिनट में सलमान का चेहरा उकेरकर सबको चौंका दिया। सलमान भी सूर्यभान की इस अनोखी कलाकारी को देखकर दंग रह गए। कपिल शर्मा, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू सहित शो में मौजूद दर्शकों ने सूर्यभान की इस अद्भुत कला के लिए खड़े होकर सम्मान दिया और जमकर प्रशंसा की।

किसान परिवार में जन्मे सूर्यभान, बचपन से कला में रही रुचि

naidunia_image

मलाजखंड के सुंदरवाही (बिरसा) में जन्मे सूर्यभान किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता संतराम मेरावी गांव के सरपंच रह चुके हैं। वर्तमान में वह खेती-किसानी और पांच बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा संभाल रहे हैं। सूर्यभान बताते हैं कि मैंने अपनी स्कूली पढ़ाई मलाजखंड के आवासीय विद्यालय में रहकर की।

12वीं के बाद इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पिता को अपने पांच बेटा-बेटी को पढ़ाने के लिए खेत तक बेचना पड़ा। मुझे पेंटिंग का शौक बचपन से था। इंदौर जाने के बाद मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके और मंच दोनों मिले। 2017 में एमटीवी के शो में पहला मौका मिला, जहां मैंने कलाकार ओम पुरी की पेंटिंग जीभ से बनाई थी।

ये पेंटिंग उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप थी। उन्होंने बताया कि कला क्षेत्र में भी कड़ी स्पर्धा है। खुद को अलग और हटकर दिखाना जरूरी है। अपनी कला में नया और अनोखापन के लिए उन्होंने जीभ से पेंटिंग करना शुरू किया। लीक से हटकर किए गए इस प्रयास को सराहना मिली और अलग-अलग रियलिटी शो में मौके मिले।

naidunia_image

सूर्यभान 2018 में इंडियाज गाट टैलेंट में हुनर दिखा चुके हैं। 2021 में ‘हुनरबाज देश की शान’ शो में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर करन जौहर की जीभ से पेंटिंग बनाई थी। सूर्यभान अब तक अभिनेत्री भाग्यश्री, हुमा कुरैशी, शिल्पा शेट्टी, किरण खेर जैसे कई नामी अदाकारों की अनोखी पेंटिंग बना चुके हैं।

 

नॉन-टॉक्सिक कलर का करते हैं इस्तेमाल

सूर्यभान ने बताया कि चूंकि वह विज्ञान के भी छात्र रहे हैं इसलिए रंगों के विषैली और विष विहीन में फर्क समझते हैं। जीभ से पेंटिंग बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाले रंग की पहले स्टडी करते हैं। वह टॉक्सिक है या नान टॉक्सिक है, ये देखते हैं। कैमिकल कंपोजिशन देखने-समझने के बाद ही रंग का उपयोग करते हैं।

पेंटिंग बनाने के लिए उपयोग किए गए नॉन-टॉक्सिक कलर के पेट में जाने पर भी नुकसान नहीं होता। सूर्यभान ने जीभ से पेंटिंग सीखने के लिए पहले फूड कलर से अभ्यास किया। सूर्यभान वर्तमान में इंदौर में सूर्या आर्ट स्टूडियो चला रहे हैं। उनका सपना अमेरिका गाट टैलेंट में अपनी प्रतिभा दिखाने का है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us