SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Bhilai: डबल मर्डर से दहला खम्हरिया, दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव, पुलिस जांच में जुटी

Bhilai: डबल मर्डर से दहला खम्हरिया, दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव खमरिया में रहने वाले बजरंग महिलांग के घर की बाड़ी में बने दो अलग-अलग कुएं से दो शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जब शव को कुएं से बाहर निकाला गया, तो उनमें से एक शव बच्चे का है तो वहीं दूसरा शव महिला का निकला। वहीं दोनों के हाथ पैर बंधे हुए थे।
 भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में रविवार सुबह दो कुओं से मिले महिला और बच्चे के शवों ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। डबल मर्डर की इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। दोनों की मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

दो कुओं में मिले महिला और बच्चे के शव

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं कुएं से पानी लेने पहुंची थीं, तभी उन्हें कुएं से दुर्गंध आने का एहसास हुआ। पास जाकर देखा गया तो पानी में कोई भारी चीज तैरती दिखी। ग्रामीणों ने तत्काल अमलेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर कुएं से लगभग 12 से 13 साल के एक बच्चे का शव बरामद किया। यह शव निकालने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य कुएं से भी शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर दूसरा शव बाहर निकाला, जो कि एक महिला का था। महिला ने सलवार-सूट पहना हुआ था। दोनों ही शव कपड़ों में लिपटे थे और बोरे में भरकर कुएं में फेंके गए थे।

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की

यह भी सामने आया कि बोरे में पत्थर बांधकर वजन बढ़ाया गया था ताकि शव ऊपर न आ सकें, फिर भी समय बीतने के बाद शव पानी की सतह पर आ गए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शवों की पहचान की कोशिश की, लेकिन दोनों मृतक इस गांव के नहीं बताए जा रहे हैं। दोनों कुएं आपस में लगभग 35 से 40 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

 

इस घटना से इलाके में फैली सनसनी

अमलेश्वर थाना पुलिस अब हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला और बच्चे के बीच क्या रिश्ता था और उन्हें किसने और क्यों इतनी बेरहमी से मारा। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। जिसमें एसडीओपी सहित तीन-चार थाने के प्रभारी शामिल किए गए हैं । दोनों मृतकों की पहचान होने की स्थिति में सारे मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us