SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर में रेलवे सुरक्षाकर्मी की नदी में डूबने से मौत, पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा

अनूपपुर में रेलवे सुरक्षाकर्मी की नदी में डूबने से मौत, पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेयान्यूज़ ,

अनूपपुर।   अनूपपुर जिले में पिकनिक मनाने गए रेलवे सुरक्षाकर्मियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। दोपहर के करीब 12:00बजे बिजुरी थाना के अंतर्गत रेलवे गार्डन के तीन सुरक्षाकर्मी कनई नदी सीतामढ़ी में पिकनिक मनाने गए थे। नदी में नहाने के दौरान एक की डूबने से मौत हो गयी है।
ग्रामीणों की मद्दत से सव को बाहर निकला गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

बिजुरी रेलवे में पदस्थ तीन सुरक्षाकर्मी समरेंद्र सिंह , अमित चंद्रा भारती , और डीप चंद्रशेखर मंगलवार की दोपहर पिकनिक मनाने कनई नदी सीतामढ़ी पिकनिक स्टाफ गए थे। तीनों नदी में नहा रहे थे। ऐसी दौरान 45 वर्षीय समरेंद्र सिंह का पेअर गहराई में चला गया और वह डूबने लगा जिस पर अमित चंद्रा भारती एवं दीप चंद्रशेखर ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।

बता दे सीतामढ़ी पिकनिक स्पॉट में पूर्व में कई लोगो की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो चुकी है। इसके बाद यहाँ प्रशासन ने पानी के गहरे होने या हादसे के दौरान डूबने की चेतावनी के सम्बन्ध में नोटिस बोर्ड लगाया था। इसके बावजूद यहाँ बड़ी संख्या में पिकनिक के लिए लोग पहुँच रहे है।

 

 

 

 

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us