SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 10 वी में 53 ,39 और 12 वीं में 58.03 प्रतिशत रहा रिजल्ट : प्रदेश की मेरिट से शहडोल बाहर, प्राइवेट स्कूल का प्रदर्शन बेहतर

10 वी में 53 ,39 और 12 वीं में 58.03 प्रतिशत रहा रिजल्ट : प्रदेश की मेरिट से शहडोल बाहर, प्राइवेट स्कूल का प्रदर्शन बेहतर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेयान्यूज़ ,

कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ है। इस बार शहडोल जिला प्रदेश की मेरिट लिस्ट से बाहर हो गया है। जिले की मेरिट में प्रिवेट स्कूलों में बच्चो ने सबसे ज्यादा बाजी मारी है।

दसवीं की जिले की मेरिट सूचि में इनका नाम
बोर्ड परीक्षा की 10 वीं कक्षा की जिले की मेरिट सूची में “आयुष केवट पिता -सूरज बली केवट, सरस्वती स्कूल बुढ़ार , “रिषभ पांडेय पिता- राजेश कुमार पांडेय , भारतीयम स्कूल ब्यौहारी और “शिवांशी पांडेय ,पुत्री नरेंद्र पांडेय, सतगुरु पब्लिक स्कूल शहडोल का नाम है।

12 वीं की सूची में जिले के इनका गौरव
विद्यार्थी का नाम स्कूल :-
*जाग्रति सिंह तोमर ,राजपूत हा. से .स्कूल अमरहा।
* रिषिराज शर्मा , ज्ञानोदय हा. से.स्कूल शहडोल।
*स्तुति द्विवेदी, टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल।
*हर्ष मिश्रा , टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल।
*अंशिका केशरी , टाइम पब्लिक स्कूल शहडोल।
* परी जैन, विद्या सागर इंग्लिश स्कूल बुढ़ार।
*आकांशा गुप्ता , उत्कृष्ट विद्यालय रघुराज क्रमांक दो शहडोल।
*अनुज सोनी ,शासकीय रघुराज स्कूल क्रमांक एक शहडोल।
*अंजलि गुप्ता भारतीयम स्कूल ब्यौहारी।
*अखंड रजक शासकीय हा .से.स्कूल अमलाई।
*प्रभा सिंह शासकीय टीडब्ल्यूडी हा.से.स्कूल शहडोल।

एक नजर समग्र परीक्षा परिणाम पर
कक्षा दर्ज शामिल उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण प्रतिशत गर्त वर्ष
10 वीं 10864 10823 5991 3346 55 .39 68.92
12 वीं – 9336 9251 5392 2278 58.03 52.89

जिला मुख्यालय के अजाक कन्या स्कूल घरौला, उत्कृष्ट रघुराज और रघुराज स्कूल क्रमांक एक के साथ साथ शासकीय स्कूल अमलाई ने जिले
की मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया है।
इस बार कक्षा दशवी का परिणाम 55.39 प्रतिशत रहा है ,जबकि पिछले साल 68 .92 प्रतिशत था। इस तरह से दशवी का रिजल्ट नीचे आया है, जबकि बारहवीं में इस साल 58 .03 प्रतिशत रिजल्ट रहा ,जो पिछले साल की तुलना में 6प्रतिशत से ज्यादा है।
पिछले साल 12वी का रिजल्ट 52.89 प्रतिशत था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us