SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नगर परिषद ब्यौहारी ने सड़क किनारे की 6 दुकानें तोड़ीं:शहडोल-रीवा मार्ग पर यातायात में हो रही थी बाधा, पुलिस की चेतावनी के बाद पीछे हटे दुकानदार

नगर परिषद ब्यौहारी ने सड़क किनारे की 6 दुकानें तोड़ीं:शहडोल-रीवा मार्ग पर यातायात में हो रही थी बाधा, पुलिस की चेतावनी के बाद पीछे हटे दुकानदार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में नगर परिषद ब्यौहारी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम के निर्देश पर शहडोल-रीवा मार्ग से 6 अवैध दुकानें हटाई गईं। यह दुकानें सड़क किनारे स्थित थीं और यातायात में बाधा उत्पन्न कर रही थीं।

शहडोल-रीवा मार्ग पर लोहे की टीन से बनी इन दुकानों से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा। दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि कानून का पालन करते हुए ही व्यवसाय करना होगा। स्थानीय व्यापारी संघ ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी शरद गौतम ने बताया कि पहले दुकानदारों पर चालान की कार्रवाई की गई थी। दुकानें नहीं हटाने पर यह कदम उठाना पड़ा। नगर परिषद का उद्देश्य है कि शहर में सभी को सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिले।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us