SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में रेलवे गैंगमैन का न्यूड शव कमरे में मिला:परिवार सीधी में रहता था; ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था

शहडोल में रेलवे गैंगमैन का न्यूड शव कमरे में मिला:परिवार सीधी में रहता था; ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल के ब्यौहारी में एक रेलवे गैंगमैन की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। रविवार सुबह वीरेंद्र पटेल (50) का शव उनके किराए के कमरे में नग्न अवस्था में मिला है।

वीरेंद्र पढ़खुरी, जिला सीधी के रहने वाले थे। वे ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत थे। एक दिन पहले शनिवार दोपहर तीन बजे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अपने किराए के कमरे पर लौटे थे।

रविवार को जब उनकी पत्नी का फोन नहीं उठा, तो उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रोशनदान से झांककर देखने पर वीरेंद्र का शव कमरे में पड़ा दिखा। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा।

पुलिस पड़ोसियों और संभावित गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। वीरेंद्र के निजी जीवन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us