SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त:भमरहा नदी से लाया जा रहा था रेत, ड्राइवर के पास नहीं थे वैध कागजात

शहडोल में अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त:भमरहा नदी से लाया जा रहा था रेत, ड्राइवर के पास नहीं थे वैध कागजात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल पुलिस ने गुरुवार को रेत से लदे 2 ट्रैक्टर जब्त किया है। थाना ब्यौहारी को शुक्रवार को सूचना मिली कि ग्राम देवगांव का तेजभान शुक्ला भमरहा नदी से अवैध रेत लेकर कृषि उपज मंडी ब्यौहारी की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम मंडी पहुंची। वहां रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली मिला।

ड्राइवर के पास रेत परिवहन के नहीं थे दस्तावेज

पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान तेजभान शुक्ला (50) पुत्र रामकिशोर शुक्ला, निवासी देवगांव के रूप में दी। पुलिस ने रेत परिवहन के दस्तावेज मांगे, लेकिन ड्राइवर के पास कोई कागजात नहीं थे। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ बीएनएस और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में उप-निरीक्षक श्याम सिंह की अहम भूमिका रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us