SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » आधार क्लोनिंग से पुलिस की नौकरी पाई, अब केस दर्ज:शहडोल में पुलिस दस्तावेज जांच में खुलासा, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

आधार क्लोनिंग से पुलिस की नौकरी पाई, अब केस दर्ज:शहडोल में पुलिस दस्तावेज जांच में खुलासा, आरोपी पर 10 हजार का इनाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में पुलिस आरक्षक भर्ती में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। दरअसल, डबरा निवासी मनीष गुर्जर ने आधार बायोमैट्रिक क्लोनिंग के जरिए दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवाकर नौकरी हासिल की। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी आरक्षकों के दस्तावेजों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया

80 आरक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की हुई जांच

पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले में 80 आरक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की गई। इनमें से 73 आरक्षक पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं। जांच में मनीष गुर्जर की ओर से आधार वेरिफिकेशन में की गई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनी स्पेशल टीम

एएसपी ने बताया कि कोतवाली में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। पुलिस जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us