सीमा सिंह शहडोल -: Jija Sali Shadi: घटनाक्रम लखीमपुर के मझगईं थाना क्षेत्र का है। जैसे ही गांव वालों को खबर लगी कि दोनों ने शादी रचा ली है, तो गुस्सा भड़क गया। दोनों को बीच रास्ते पर लाकर जूतों की माला पहचान गई।
लखीमपुर (Jija Sali Shadi)। उत्तर प्रदेश में मझगईं थाना क्षेत्र के गांव गद्दी पुरवा में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। प्यार होने के बाद दोनों ने शादी रचा ली।
दोनों की शादी की बात जैसे ही गांव में फैली, लोग भड़क गए। दोनों को सरेराह जूतों की माला पहनाई गई और जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान भीड़ ने मारपीट भी की। बाद में गांव के प्रधान ने बीच-बचाव कर दोनों को निकाला और सुरक्षित जगह पहुंचाया।

वीडियो वायरल, पुलिस करवा रही जांच
पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रेमी जोड़े के साथ लोग जिस तरह का बर्ताव कर रहे हैं, उसकी सब दूर आलोचना हो रही है। पुलिस अधिकारियों तक भी वीडियो पहुंचा है। हालांकि पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है और वीडियो की सत्यता की जांच की बात कही जा रही है।
इस संबंध में मझगईं थाना प्रभारी राजू राव ने कहा कि इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में नहीं आई है, वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
पहले कर चुके आत्महत्या की कोशिश
जीजा – साली की यह जोड़ी प्यार में इस कदर पागल है कि दोनों साथ में जान देने की भी कोशिश कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें इस तरह का रिश्ता स्वीकार्य नहीं है। मामला सामने आने के बाद गांव की सबदूर बदनामी हो रही है।
वहीं प्रेमी और प्रेमिका का कहना है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है।









