SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जान बचाने पत्नी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर भागी, तो पति ने पीछाकर डाला पेट्रोल और जलता लाइटर फेंक दिया

जान बचाने पत्नी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर भागी, तो पति ने पीछाकर डाला पेट्रोल और जलता लाइटर फेंक दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:    Gwalior News: ग्वालियर में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। पत्नी ने बाइक सवार से लिफ्ट ली, लेकिन पति ने पीछा कर पेट्रोल फेंका और जलता लाइटर फेंक दिया। आग लग गई और महिला व बाइक सवार झुलस गए। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने आग बुझाई और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर एफआइआर दर्ज की है। 
ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर स्थित अल्कापुरी तिराहे पर एक सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी को ही जिंदा जलाने की कोशिश की। पहले तो पत्नी के पीछे पेट्रोल की बोतल लेकर दौड़ा। जब वह बचने के लिए बाइक सवार से लिफ्ट मांगकर जाने लगी तो पीछा करने लगा। चलती बाइक पर पेट्रोल उढ़ेला और जलता हुआ लाइटर फेंक दिया। जिससे आग लग गई।

महिला और उसे लिफ्ट देने वाला बाइक सवार झुलस गए। पास ही में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही ड्यूटी कर रहा था। जब उसने यह नजारा देखा तो तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ा। उसके हाथ आग बुझाते हुए झुलस गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया।

बाइक सवार को महिला ने रोककर लिफ्ट मांगी

सिटी सेंटर स्थित महलगांव में रहने वाले पवन दुबे और उसकी पत्नी कोमल दुबे के बीच विवाद चल रहा है। कोमल अल्कापुरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पवन दुबे पेट्रोल लेकर पीछे दौड़ा। महिला ने यहां बाइक से जा रहे मनीष नागोरिया निवासी काजल टॉकीज के पास को रोक लिया।

naidunia_image

बचाने में पुलिसकर्मी के हाथ भी जल गए।

मनीष की बाइक पर वह बैठ गई। तभी चलती बाइक पर पवन ने पेट्रोल फेंका। इसके बाद आग लगा दी जलता हुआ लाइटर फेंका तो आग लग गई। यहां ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बृजेंद्र कुमार ड्यूटी कर रहे थे।

जब यह स्थिति उन्होंने देखी तो तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने महिला और बाइक सवार पर पानी फेंका। फिर एक कपड़ा लेकर आग बुझाई। इससे उनके हाथ जल गए। यहां अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। सीएसपी हिना खान पहुंची और इन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पवन को हिरासत में लेकर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

 

पहले पत्नी की नाक काटी, पत्नी ने लगाया था बच्चे के अपहरण का आरोप

दंपती के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। पहले जब इनके बीच विवाद हुआ था तो पत्नी की नाक तक काट दी थी। इस मामले में एफआइआर दर्ज हुई थी। अभी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं कुछ समय पहले कोमल ने पवन पर बच्चे के ही अपहरण का आरोप लगाया था। वह शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई थी।

 

पुलिस को देख खुद पर डाला पेट्रोल

पवन दुबे ने यहां पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। आग लगाने के बाद उसने अपने ऊपर भी पेट्रोल उढ़ेल लिया। इसके बाद आग लगाने की कोशिश की लेकिन तभी पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। उसके हाथ से लाइटर छीन लिया। जिससे वह आग नहीं लगा सका।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us