SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Sonam Raghuvanshi ने बना रखा था राजा के मर्डर का प्लान-बी, किलर नहीं मार पाते तो सेल्फी के बहाने धक्का दे देती

Sonam Raghuvanshi ने बना रखा था राजा के मर्डर का प्लान-बी, किलर नहीं मार पाते तो सेल्फी के बहाने धक्का दे देती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:   Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के प्लान बी का खुलासा हुआ है। अगर किलर राजा को मार नहीं पाते तो सोनम उसे सेल्फी लेने के बहाने ऊंचाई से नीचे धकेलने वाली थी। इसके बाद वह इसे हादसा बताकर राज कुशवाह के साथ कहीं बाहर जाकर शिफ्ट होने वाली थी। पुलिस जांच में जुटी है और सोनम के खिलाफ सबूत जुटा रही है।

 इंदौर (Indore News)। राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और उसका साथ देने वाले राज कुशवाह और अन्य आरोपियों को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो सोनम ने पति राजा को मारने के लिए एक प्लान बी भी बना रखा था। राज कुशवाह के भेजे गए किलर उसे मार नहीं पाते तो सोनम ही राजा को मारने के लिए तैयार थी।

सोनम ये यह तय कर लिया था कि वह राजा को शिलांग में ही खत्म करके वापस जाएगी। ऐसे में अगर आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल उसे मार नहीं पाते तो सोनम राजा को सेल्फी लेने के बहाने ऊंचाई से नीचे धकेलने वाली थी।

इसके बाद वो इसे हादसा बताने वाली थी। फिर राज कुशवाह के साथ कहीं बाहर जाकर शिफ्ट होने वाली थी। वह ऐसे किसी ऊंचाई वाली जगह की तलाश में थी, जहां से राजा को धक्का दिया जा सके।

naidunia_image

छह घंटे तक पटना के थाने में बैठी रही सोनम

सोनम छह घंटे पटना के फुलवारी शरीफ थाने में रही और पूरे समय चुप्पी साधे रखी। मेघालय पुलिस उसे गाजीपुर से गिरफ्तार कर सोमवार सुबह छह बजे कार से बक्सर होते फुलवारी शरीफ पहुंची। उसे थाने के अनुसंधान कक्ष में ले जाया गया। उसे नाश्ता और चाय दिया गया, लेकिन वह सिर्फ पानी पी रही थी।

11.35 बजे उसे पटना एयरपोर्ट ले जाया गया। शाम 3.55 बजे मेघालय पुलिस सोनम के साथ विमान से कोलकाता के लिए रवाना हो गई। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मेघालय पुलिस टीम उसे सड़क मार्ग से रात दो बजे बक्सर के आदर्श नगर थाने पहुंची। बिहार पुलिस से एस्कार्ट मिलने के बाद बक्सर से सफर शुरू हुआ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us