सीमा सिंह शहडोल -: Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के राज कुशवाह से शादी करने के इरादे का खुलासा हुआ है। सोनम ने पूछताछ में बताया कि वह राज से प्रेम करने लगी थी और पति राजा की हत्या के बाद विधवा बनकर राज से शादी करने वाली थी। सोनम ने यह भी बताया कि वह राजा से शादी कर खुश नहीं थी और राज की आर्थिक मदद करती थी।
इंदौर। राजा हत्याकांड में हो रहे खुलासों में यह बात सामने आई है कि पति को मारने के बाद सोनम विधवा बनने के बाद राज कुशवाह से शादी करने वाली थी। सोनम ने पूछताछ में बताया कि राज से वह प्रेम करने लगी थी। उसकी देखभाल भी करती थी।
राज उसके यहां नौकरी करता था। उसकी 15 हजार रुपये तनख्वाह थी। सोनम उसकी आर्थिक मदद करती थी। राजा से शादी कर खुश नहीं थी। शादी में राज उसे देखकर रोने लगा तो उसकी भी आंखें भर आई। सोनम ने तय किया कि राजा की हत्या के बाद वह विधवा होगी और राज से शादी कर लेगी। समाज और स्वजन भी विरोध नहीं करेंगे।
भाई से चार मिनट की मुलाकात में तीन मिनट रोई सोनम
सोमवार को सोनम का भाई गोविंद गाजीपुर पहुंच गया था। वह सीधे नंदगंज थाने पहुंचा। मगर शिलांग पुलिस ने मिलने की अनुमति नहीं दी। घंटों इंतजार के बाद पुलिसकर्मियों के सामने सोनम से बात करवाई गई। कुल चार मिनट की मुलाकात हुई। तीन मिनट तक सोनम और गोविंद रोते रहे। गोविंद ने उससे कहा- मैं तेरे साथ हूं।
सोनम ने कहा- इन लोगों (विशाल, आकाश, आनंद) ने राजा को मार डाला। इन्होंने मुझे भी खूब पीटा। बेहोश कर डाला। मुझे गाजीपुर छोड़कर चले गए। गोविंद उससे कुछ पूछता, इसके पहले पुलिसकर्मी सोनम को खींचकर ले गए। सोनम के साथ शिलांग जाने का इरादा त्याग कर गोविंद मंगलवार को इंदौर के लिए रवाना हो गया।
.jpg)







