श्रेयान्यूज़,
24 घंटे के भीतर दो ने लगाई फांसी : युवती ने घर और युवक ने सड़क किनारे किया सुसाइड
जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर दो लोगो ने फांसी लगाकर जान दे दी है। एक युवती ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। वही युवक ने सड़क किनारे पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालपुर में 18 वर्षीय मोहिनी उर्फ़ नानदीदी ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने बताया की घटना के समय वह घर में अकेली थी। माता – पिता केल्होरी रिस्तेदारी में गया थे ,जबकि भाई मजदूरी करने गया था। इस बीच दोपहर से सोमवार सैम 6 बजे के भीतर युवती ने यह आत्महत्या कदम उठाया ।
वही दूसरी घटना बुढ़ार थाना क्षेत्र के जैतपुर तिराहा के पास हुई। जिसमे 25 वर्षीय अज्ञात युवक ने मंगलवार दोपहर सड़क किनारे पेड़ में फांसी लगा ली। दोनों मामलो में पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।








