श्रेयान्यूज़,
कमिश्नर बोले – पर्यटन के लिए अमरकंटक के नेचुरल ब्यूटी को विकसित करना होगा
कमिश्नर बीएस जामोद ने मंगलवार को अमरकंटक का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमे उन्होंने क्षेत्र में सौन्दर्यीकरण के लिए चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
कमिश्नर ने कहा की अमरकंटक के कराय जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तेजी से पूर्ण कराया जाये। अमरकंटक में कराये जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारी समय -समय पर निरीक्षण करे। सौंदर्यीकरण के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराये।
नेचुरल ब्यूटी को करना है विकसित –
कमिश्नर ने अमरकंटक नगर के मेला ग्राउंड , माँ नर्मदा मंदिर परिसर , सोनमूड़ा, रामघाट ,माई की बगिया , कपिलधारा ,क्षेत्र में चल रहे
निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा की अमरकंटक को पर्यावरणीय और पर्यटन की दृष्टिकोड से नेचुरल ब्यूटी को विकसित करना है।
आस -पास के क्षेत्र को भी करे विकसित –
कमिश्नर ने कहा की अमरकंटक के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अमरकंटक ही नहीं इसके आसपास के प्राकृतिक सुंदरता को विकसित करने की आवश्यकता है।







