SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Bakre Ki Bali: एक दिन में दे दी 300 बकरों की बलि, मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का मामला

Bakre Ki Bali: एक दिन में दे दी 300 बकरों की बलि, मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   Animal Sacrifice: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के तिलोनी गांव में स्थित ठाकुर बाबा के स्थान पर एक धार्मिक आयोजन में करीब 300 बकरों की बलि दी गई। यह आयोजन सोमवार को हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। बलि प्रथा को लेकर शासकीय नियमों और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सख्त दिशा-निर्देश हैं।

विदिशा/लटेरी (Vidisha News)। लटेरी जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तिलोनी में स्थित ठाकुर बाबा के स्थान पर एक दिन पहले सोमवार को सैकड़ों भक्तों ने पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान करीब 300 बकरों की बलि दी गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इस धार्मिक आयोजन में सिरोंज, शमशाबाद के अलावा राजगढ़ जिले के ब्यावरा और सुठालिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। इनमें से कुछ लोग अपने साथ बकरा भी लेकर आए थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us