SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मुरैना में पार्क में घूम रहे कांग्रेस नेता पर लाठी और धारदार हथियार से हमला, ग्वालियर किया रेफर

मुरैना में पार्क में घूम रहे कांग्रेस नेता पर लाठी और धारदार हथियार से हमला, ग्वालियर किया रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      शहडोल (सीमा सिंह)    Morena Congress Leader Attacked: मुरैना शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश परमार पर 10 से 15 लोगों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नेता के दोनों पैर बुरी तरह टूट गए हैं और हाथों में गहरा घाव हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मुरैना (Morena News)। मुरैना शहर में रोज की तरह सोमवार की सुबह पार्क में घूमने निकले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश परमार पर 10 से 15 लोगों ने हमला कर दिया। लाठी, फरसे, सरिया आदि से उन पर हमला किया गया। इस हमले का वीडियो भी किसी ने बना लिया, जिसमें दिख रहा है, कि जमीन पर पड़े कांग्रेस नेता पर कई लोग लठ बरसा रहे हैं।

कांग्रेस नेता भागने का प्रयास करते हैं, लेकिन उन्हें पटककर पीटा जाता है। इस मारपीट में नेता के दोनों पैर बुरी तरह तोड़ दिए गए हैं। धारदार हथियार के वार से राकेश परमार के हाथों में गहरा घाव हो गया है। पूरे शरीर में चोटें आई हैं। कांग्रेस नेता पर रंजिश में यह हमला हुआ है। नाजुक हालत में उन्हें मुरैना जिला अस्पाल से ग्वालियर रेफर किया गया है।

इधर… भिंड में रंजिशन दो लोगों ने युवक 
को पीटा

भिंड के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड के पास रंजिशन दो लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक राजकुमार पुत्र अरविंद कुशवाह निवासी शांति बिहार वार्ड 26 भिंड ने पुलिस को बताया मेला ग्राउंड के पास हरिशंकर कुशवाह और रोहित भदौरिया निवासी महावीर गंज भिंड ने रास्ता रोककर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपित गालियां देने लगे। मना करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us